चॉकलेट:
चॉकलेट में कैफीन और बीटा-फेनीलेथाइलामीन नामक एक तत्व होता है जिससे आपके रक्त वाहिकाओं में खिंचाव होता है और यह आपकी समस्या को बढ़ावा देता है। ऐसे में आपको माइग्रेन के दौरान चॉकलेट के सेवन से बचने की जरूरत होती है।
एल्कोहल:
एल्कोहल के सेवन की वजह से दिमाग में रक्त संचार बहुत तेज हो जाता है जिसकी वजह से कई बार डिहाईड्रेशन की समस्या हो जाती है और इसके कारण सिरदर्द या फिर माइग्रेन बढ़ जाता है। जिन लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या होती है उन्हें एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए।
नमक वाले खाद्य पदार्थ:
नमक वाले खाद्य पदार्थ खासकर सॉल्टी प्रोसेस्ड फूड्स में कई हानिकारक प्रीजरवेटिव्स होते हैं जो सिरदर्द और माइग्रेन को बढ़ावा देते हैं। सोडियम का अधिक मात्रा में सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है जिससे माइग्रेन और बढ़ जाता है।
कॉफी:
कॉफी में कैफीन होता है जो दिमाग के रक्त वाहिकाओं को बाधिक करता है जिसकी वजह से दिमाग में रक्त संचार धीमा हो जाता है और इसके कारण माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है।





إرسال تعليق