आज से भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई में आएगी बड़ी कमी, लागु हुआ नया टैक्स नियम


भारत में क्रीएटर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। Google के मालिकाना हक़ वाले यूट्यूब ने अमेरिका के बाहर के क्रीएटर्स को किए जाने वाले पेमेंट में टैक्स कटौती का ऐलान किया है।


वर्तमान दौर में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब कमाई का बेहतर जरिया ही नहीं है, बल्कि इसने लोगों को टैलेंट दिखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म भी दिया है। लेकिन अब अमेरिका से बाहर के यूट्यूबर्स की कमाई कम हो जाएगी। दरअसल, अब तक यूट्यूब पर वीडियो बनाने वालों को टैक्स नहीं देना पड़ता है लेकिन यह नियम 1 जून, 2021 यानी आज से लागू हो रहा है।


राहत की बात है कि आपको सिर्फ उसी व्यूज के टैक्स देने होंगे जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। साथ ही अमेरिकी क्रिएटर्स को टैक्स नहीं देना होगा। इसका मतलब हुआ कि भारतीय यूट्यूबर्स का अमेरिका में कोई वीडियो देख रहा है तो इस व्यूज से होने वाली कमाई पर टैक्स देना होगा।



Post a Comment

أحدث أقدم