दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 18 मार्च के बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले

 
राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस (Corona Virus) के चंगुल से निकलती दिख रही है। लगातार दिल्ली में मामले कम होते दिख रहे हैं। 24 घंटे में 623 नए केस आए और 62 मरीजों की मौत हुई। नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 14,26,863 हो गई। 18 मार्च के बाद एक दिन में यह सबसे कम मामले हैं। 18 मार्च को 607 मामले आए थे। वहीं सक्रमण दर घटकर 0।88 फीसदी हो गई। 18 मार्च के बाद यह सबसे कम है। 18 मार्च को संक्रमण दर 0।76 फीसदी थी।

24 घंटे में 62 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा, 24,299 हो गया। 11 अप्रैल के बाद से यह सबसे कम है। 11 अप्रैल को 48 मरीजों की मौत हुई थी। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 10,178 हो गई है, जो 31 मार्च के बाद सबसे कम है। 31 मार्च को एक्टिव मामलों की संख्या 8,838 थी। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की दर घट कर 0।71 फीसदी हो गई। वहीं होम आइसोलेशन में 4,888 मरीज हैं।

24 घंटे में 1423 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 13,92,386 हो गया। रिकवरी दर बढ़कर 97।58 फीसदी हुई है। 23 मार्च के बाद से यह सबसे ज्यादा है। 23 मार्च रिकवरी दर 97।63 फीसदी थी।

Post a Comment

أحدث أقدم