1. एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं
बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का सबसे पहला फायदा तो यही होता है कि आप दोनों एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं, कुछ भी छिपा हुआ नहीं होता। इसलिए आपको अच्छा बनने या होने का दिखावा नहीं करना होता वरन आप जैसे है, उसी रूप में एक दूसरे को स्वीकार कर लेते हैं।
2. दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग
दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी होती है। दोनों एक दूसरे की पसंद-नापसंद, अच्छाई-बुराई, भला-बुरा सब कुछ जानते हैं। ऐसे में दोनों क बीच बहुत ही अच्छी अंडरस्टैंडिंग बन जाती है जो उन दोनों के संबंध को और भी ज्यादा मजबूत, और भी ज्यादा खुशनुमा कर देती है।
3. कम्फर्टेबल होते हैं
बहुत बार बेस्ट फ्रेंड्स का कई कॉमन फ्रेंड्स होते हैं, इसलिए उन दोनों को अच्छा साथ मिल जाता है। उन्हें एक दूसरे पर संदेह नहीं रहता और शादीशुदा लाइफ अच्छे से गुजरती है।
4. दिल की बातें शेयर कर सकते हैं
दोनों ही अपनी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। उन्हें ये चिंता नहीं रहती कि सामने वाला उनके बारे में क्या सोचेगा वरन उन्हें मानसिक दिलासा मिलती है कि कोई उन्हें समझने वाला है, जिसके साथ वो अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।



إرسال تعليق