देश में लगातार धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में कुल 1,52,734 नए मामले


 देशभर में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार घट रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना वायरस के लगभग डेढ़ लाख नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इस अवधि के दौरान कोरोना को मात देने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हैं। कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या भी घटी है लेकिन यह अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 


आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 1 लाख 52 हजार 734 नए मामले दर्ज किेए गए हैं। इसी के साथ अब देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 80 लाख 47 हजार 543 तक पहुंच गई है।  वहीं, अब कोरोना के एक्टिव मामले घटकर 20 लाख 26 हजार 092 पर आ गए हैं। पिछले एक दिन में कोरोना से 2 लाख 37 हजार 568 लोग ठीक हुए हैं। 


हालांकि, इस दौरान 3 हजार 128 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसी के साथ अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 3 लाख 29 हजार 100 तक पहुंच गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم