राजस्थान में सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 157 और लोगों की मौत हो गई जबकि 11,597 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि इसी दौरान 29,459 मरीजों के ठीक होने से राज्य में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 11,597 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में 2023 नए मरीज मिले है इसके अलावा अलवर में 1104, जोधपुर में 954, कोटा में 525, उदयपुर में 510, गंगानगर में 450, बीकानेर में 410, भरतपुर में 409 नये संक्रमित मरीज पाये गये है। आंकडों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में इस दौरान 29,459 और मरीज ठीक हुए है।



एक टिप्पणी भेजें