- ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जरूरी है कि अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें। इससे फंगस के बीज नाक में नहीं जाएंगे।
- कही भी किसी भी काम से बाहर निकलें तो शारीरिक दूरी बनाकर ही रखें।
- घर में लगे एसी-कूलर की सर्विस और सफाई का खास ध्यान रखें। समय समय पर फिल्टर साफ करवाएं।
- अगर घर में किसी कोरोना संक्रमित को आक्सीजन सिलेंडर लगा है तो थोड़े-थोड़े समय पर पाइप बदलते रहें।
- शुगर के मरीज समय-समय पर लेवल चेक करते हैं।
- कोरोना को मात दे चुके लोग भी समय-समय पर शुगर की जांच करते रहें। अगर वह स्टीरायड ले रहा था तो डाक्टर की सुपरविजन में स्टीरायड को रिडयूस करना चाहिए।
- सबसे अहम यह है कि खांसी, जुकाम व बुखार में सेल्फ मेडिकेशन न करें। दवा का मिक्सचर ब्लैक फंगस को ग्रो करने में मदद करती है।



एक टिप्पणी भेजें