मेष राशिफल :- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। आध्यत्मिक उन्नति होगी।
वृषभ राशिफल :- रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वाहन पर खर्च होगा। पिता से विवाद होगा। मन में उत्पन्न हो रही शंकाओं के समाधान के लिए किसी समझदार से सलाह लें।
मिथुन राशिफल :- कई दिनों से रुके कार्य आज ही पूरे कर लें। समाज के कुछ लोगों के कारण आपको समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रुका धन आने के अभी आसार नहीं हैं।
कर्क राशिफल :- अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न दें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।
सिंह राशिफल :- प्लानिंग से किए गए कार्य व्यवसायिक उन्नति देंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपकी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। सन्तान के स्वास्थ पर धन खर्च होगा।
कन्या राशिफल :- संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। व्यावसायिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के द्वारा होगा।
तुला राशिफल :- किसी के दबाव में आकर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने के निर्णय लाभकारी रहेंगे। यात्रा के योग टालें। विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। सोच समझकर किए गए कार्यों से लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल :- प्रियजनों से भेंट संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।
धनु राशिफल :- अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करे। व्यापारिक यात्रा संभव। अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है।
मकर राशिफल :- नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। पारिवारिक कलह संभव हे।
कुंभ राशिफल :- रुका धन नहीं आने से मन चिंतित रहेगा। संतान का स्वास्थ का ध्यान रखें। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विदेश जाने में अभी विलंभ है।
मीन राशिफल :- आय में वृद्धि को ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। कॅरियर के प्रति सजग रहें। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें