अधिकतर लोग सोते हुए सपनों की दुनिया में चले जाते हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने भविष्य का आईना होते हैं। जिसके माध्यम से व्यक्ति को आने वाले समय में होने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है। ज्योतिष अनुसार हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। सपना अच्छा है या बुरा इस बात का अंदाजा उसके अर्थ को समझकर लगाया जा सकता है। यहां हम बात करेंगे धन लाभ से जुड़े सपनों के बारे में…
1. सपने में भगवान देखना काफी शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। अत: आपको किसी काम में बड़ी सफलता हासिल होगी।
3. अगर सपने में आप खुद को चढ़ाई करता देखते हैं तो इसका मतलब आपको धन लाभ होने वाला है। ऐसा सपना इस बात का भी संकेत है कि भविष्य में आपका कोई काम बनेगा।
4. सपने में अर्थी देखना भी काफी शुभ माना जाता है। ये सपना आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत है।
6. अगर खुद को सपने में धन का लेन-देन करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में आपको धन मिलने वाला है।
7. सपने में किसान देखना धन लाभ का संकेत होता है। इसी के साथ अपने चारों तरफ सपने में हरियाली देखना भी लक्ष्मी आने का प्रतीक है।
9. सपने में अनार खाते देखने से धन की प्राप्ति होती है। सपने में अखरोट खाना या बांटना दोनों ही शुभ है। ये सपना आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत है। इसी तरह सपने में अपने आप को दही खाते या पान खाते देखना भविष्य में किसी कार्य में सफलता मिलने का संकेत देता है। सपने में अनाज का ढ़ेर देखना भी शुभ होता है।
10. सपने में महल या बहुत बड़ा घर देखना शुभ संकेत होता है। कहा जाता है कि इस सपने के आने पर धन की प्राप्ति के आसार रहते हैं। साथ ही संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।




إرسال تعليق