- जब भी आप किसी से प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो आपको उन्हें कोई खास गिफ्ट देना चाहिए। आप उन्हें कोई खास गिफ्ट देकर प्रपोज कर सकते हैं। अगर आपको उनकी पसंद के बारे में पता है तो आप उन्हें ये गिफ्ट दे सकते हैं, लेकन अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो फिर आप अपनी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
- अगर आप किसी जानने वाले दोस्त आदि को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप किसी खास जगह पर जाकर भी उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। आप कहीं का ट्रिप प्लान कर सकते हैं या फिर उनकी पसंद की जगह पर उन्हें ले जाकर सरप्राइज भी दे सकते हैं और फिर उस जगह पर आप उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
- प्यार के रंग में अगर फूलों की खूशबू भर जाए, तो फिर आपका प्यार पूरा हो सकता है। इसलिए आप जब भी किसी को प्रपोज करने के लिए जाएं, तो फूल जरूर लेकर जाएं। प्रपोज करते समय फूल की अपनी अहमियत होती है। आप चाहे लड़की को कोई भी चीज देकर प्रपोज करो, लेकिन फूल देकर प्रपोज करना सबसे अलग और काफी रोमांटिक होता है।
- अगर आप अपने किसी दोस्त को प्रपोज करने से डर रहे हैं, तो आप उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं। ये आइडिया कई बार काम करता है। आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर उनकी पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं और वहां जाकर आप उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। आप उनके लिए वहां कई खास तैयारियां कर सकते हैं, जिन्हें देखकर आपकी बात बन सकती है।



إرسال تعليق