कोरोना काल में राजस्थान सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को फ्री में टिका लगाने के निर्देश दिए है। पहले कहा जा रहा था की केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा बाद में राजस्थान सरकार फैसला लेगी। ऐसे में CM गहलोत के संवेदनशील फैसले की प्रदेशभर में तारीफ़ हो रही है।
गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा है की यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 60 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की तरह ही 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती तो राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है।
अब तक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही थी। एक मई से केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इस बार केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि ये 18 से 45 साल के बीच के लोग या तो प्राइवेट हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाएं या फिर राज्य सरकार की ओर से की जा रही व्यवस्था के तहत वैक्सीनेशन कराएं। मतलब इन उम्र के लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से फ्री वैक्सीन नहीं दी जाएगी।
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 25, 2021

إرسال تعليق