रुबीना दिलैक को लेकर एकता कपूर कर रही हैं खास तैयारी

 
पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' जीतने के बाद रुबीना दिलैक के पास काम के लिए कई सारे ऑफर आ रहे हैं। शो का विनर बनने के बाद रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' में नज़र आईं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसके बाद वो सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में सौम्या के किरदार में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब खबर आ रही है कि मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर रुबीना को अपने सीरियल 'नागिन 6' के लिए कास्ट करना चाहती हैं। यानि रुबीना जल्द ही टीवी की नई नागिन बन सकती हैं। 


'नागिन 6' के लिए मेकर्स की तरफ से अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एकता ने रुबीना को कास्ट करने का मन बना लिया है। इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है। 


आपको बता दें कि टीवी की दुनिया में नागिन सीरियल काफी मशहूर है। इस शो से अब तक कई अभिनेत्रियां लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। इनमें मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, अदा खान, निया शर्मा, सुरभि चंदना, अनीता हसनंदानी, हिना खान, करिश्मा तन्ना और जैस्मीन भसीन जैसी एक्ट्रेसेसे शामिल हैं।  

Post a Comment

أحدث أقدم