जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के ऑलराऊंडर मोहम्मद नबी ने शानदार खेल दिखाया। अबू धाबी के मैदान पर खेले गए मैच में नबी ने गेंदबाजी करते हुए मात्र 29 रन देकर एक विकेट निकाला और फील्डिंग में अहम योगदान दिया। नबी को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 13 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा।
टी-20 में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच
13 मोहम्मद नबी
12 विराट कोहली
11 शाहिद अफरीदी
बता दें कि अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए नजीबुल्लाह जादरान के 35 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से बनाए गए 72 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 183 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के ओपनर्स गुरबाज ने 18, उसमान घानी ने 39, करीम जन्नत ने 21 तो कप्तान असगर अफगान ने 24 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 136 रन ही बना पाई। सिकंदर रजा ने 41 तो रियान ने 39 रन जरूर बनाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।



إرسال تعليق