कच्चा अंडा
कच्चे अंडे में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है जो मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इस बैक्टीरिया के कारण बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, पेट में ऐंठन और डायरिया की समस्या हो सकती हैं। कई बार यह गर्भाशय में इंफेक्शन और समय से पहले बच्चे के जन्म का भी कारण बन सकता है।
कैफीन
कई महिलाएं ऐसी होती है जिन्हें एक कप चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक या फिर कोकोआ का सेवन करना अच्छा लगता है। लेकिन आपको बता दें कि कैफीन युक्त चीजों आपके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी के समय अधिक कैफीन का सेवन करने से बच्चे के ग्रोथ के साथ वजन पर बुरा असर पड़ता है।
स्प्राउट्स
सेहत के लिए स्प्राउट्स काफी अच्छा माना जाता है। जिसमें आप चने, मूंग दाल जैसे कई तरह के अनाज लेते हैं। लेकिन इसका सेवन कच्चा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कच्चे स्प्राउट्स में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। जो मां और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमेशा थोड़ा पका हुआ स्प्राउट्स ही खाएं।
अल्कोहाल
प्रेग्नेंसी के समय किसी भी तरह के अल्कोहाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे होने वाले बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
मूंगफली के दाने
प्रेग्नेंसी के समय मूंगफली के दानों का सेवन करने से आपको किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग करता समय इसका सेवन न करें।




إرسال تعليق