वैलेंटाइन वीक चल रहा है। चौथे दिन यानी बुधवार को टेडी डे मनाया जाएगा। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं। अगर आप भी टेडी डे पर इस बार अपनी फीलिंग्स का इजहार करना चाहते हैं तो आपको ये जानना चाहिए कि किस रंग के टेडी का क्या मतलब होता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के टेडी हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का चुनकर तोहफा दे सकते हैं, पर रंग अगर खास हो तो तोहफा भी और खास हो जाता है। वैसे लड़कियों में टेडी बियर को लेकर खास क्रेज होता है। कई तो इसे साथ लेकर सोती भी हैं, इनके साथ उनकी कई यादें जुड़ी होती हैं। किस रंग के टेडी बियर का क्या है मतलब?
1. नीले रंग का टेडी
कहा जाता है कि जो कपल्स नीलें रंग का टेडी बियर देते हैं वह एक दूसरे को बहुत प्यार करते है। इस खास दिन आप अपने साथी को नीले रंग का टेडी बियर देकर अपने दिल की बात बता सकते हैं।
लाल रंग टेडी देने का मतलब समझा जाता है कि आप पार्टनर का काफी ख्याल रखते हैं और उनसे दूर नहीं होना चाहते। यह कलर अपनी भावनाओं को बताने का एक बेहतरीन जरिया हो सकता है। टेडी डे के दिन पार्टनर को दे लाल रंग का टेडी बियर।
3. हरे रंग का टेडी बियर
माना जाता है कि अगर आप पार्टनर को हरे रंग का टेडी देते हैं तो आप अपने पार्टनर की बहुत इज्जत करते हैं। टेडी टे पर आप उन्हें हरे रंग टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं जो उनके दिल में आपके लिए और प्यार जगा सकता है।
4. काले रंग का टेडी
काले रंग का टेडी देना माना जाता है कि सामने वाला इंसान आपको पसंद नहीं करता। अगर आपने उन्हें प्रपोज किया है कि तो वह इस कलर का टेडी देकर आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर रहा है।
5. गुलाबी रंग का टेडी
लड़कियों को गुलाबी रंग का टेडी बियर काफी पसंद होता है। टेडी डे के दिन साथी को गुलाबी रंग का टेडी बियर देने का मतलब समझा जाता है कि आप अपने पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
कई लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं लेकिन रिलेशनशिप में रहना पसंद नहीं करते हैं। टेडी डे के दिन सफेद रंग का टेडी देने का मतलब समझा जाता है कि वह आपसे प्यार नहीं करते लेकिन वो आपके दोस्त बने रहना चाहते हैं।
7. संतरी रंग का टेडी
संतरी रंग का टेडी बियर देने को कहा जाता है कि आप अपने पार्टनर को पहले से ही प्यार करते हैं। आप चाहते है कि वो भी आपको वैसे ही प्यार करें। इस खास दिन आप अपने पार्टनर को संतरी रंग का टेडी बियर दे सकते हैं।
इस रंग का टेडी बियर देने का मतलब समझा जाता है कि आप उनसे रिश्ता तोड़ना चाहते हैं और अब आगे अपने रिश्ते को साथ लेकर नहीं चलना चाहते। पीला टेडी देने से पहले एक बार सोच लें।





إرسال تعليق