प्रियंका चोपड़ा ने करवाया जबरदस्त फोटोशूट, टिप-टॉप दिखीं ग्लोबल एक्ट्रेस


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल साइट पर चाईं रहती हैं। पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है।वह अपने फैशनेबल लुक्स, स्टाइलिश अंदाज के लिए तो ग्लोइबल आइकन के नाम से फेमस हैं।


हाल ही में  'फैशन आइकॉन' प्रियंका ने स्टनिंग फोटोशूट करवाया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।


कुछ तस्वीरों में प्रियंका येलो कलर के ब्लेजर और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। वह कैमरे के सामने खिलखिलाकर पोज दे रही हैं।


वहीं कुछ तस्वीरों में पीसी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस लुक को पीसी ने मिनिमल मेकअप और ब्राउन मैट लिपशेड से पूरा किया। वह कुर्सी पर लेट कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।  पीसी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो 'देसी गर्ल' की फिल्म द व्हाइट टाइगर हाल ही में रिलीज हुई है।फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم