रात को सेने से पहले की गई चहरे की देखभाल बहुत प्रभावी होती हैं और इसकी चमक को बढ़ाने का काम करती हैं। दिनभर तो महिलाएं चहरे की सार-संभाल करती हैं लेकिन रात होते-होते नजरअंदाज करने लगती हैं। जबकि रात को चहरे को आराम मिलता हैं और किए गए उपायों से स्किन ग्लो करने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे है जो रात को सोने से पहले जरूर आजमाने चाहिए। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
- रात को सोने से पहले पानी से चेहरे को धोना चाहिए। रात को चेहरे को पानी से धोने से स्किन की अशुद्धियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो रात को सोने से पहले रोज साफ पानी से चेहरे को धोएं।
- ग्लोइंग स्किन के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आप गर्मियों के दिनों में चेहरे पर मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं। इनको लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है।
- रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाना न भूलें। आंखों की सतह का हिस्सा काफी संवेदनशील होता है, इसलिए इस हिस्से का खास ध्यान रखना होता है। अगर आपके आंखों के आसपास काले दाग हो रहे हैं तो वो क्रीम लगाने से दूर हो जाएंगे। आंखों में ड्रॉप भी डालें। ऐसा करने से आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाएगी।
- रात को सोने से पहले फेस पर और पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से स्किन की नमी बनी रहती है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आज से ही स्किन को मॉइस्चराइज करना शुरू कर दें।



إرسال تعليق