आयुर्वेद में अश्वगंधा को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अश्वगंधा कारगर औषधि है। इसके अतिरिक्त कई अन्य बीमारियों में भी अश्वगंधा गुणकारी माना जाता है। अश्वगंधा एक पौधा है जो भारत समेत दुनियभर के कई देशों में पाया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल समेत कई अन्य गुण पाए जाते हैं जो कैंसर, तनाव, मोटापा समेत कई बीमारियों के प्रभाव को कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। हालांकि, एक तरफ जहां अश्वगंधा के फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं.....
गर्भवती महिलाएं न करें सेवन
विशेषज्ञों की मानें तो अश्वगंधा एक औषधि है, लेकिन कुछ लोगों को इससे परहेज करने की जरूरत है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर गर्भवती महिलाएं इसका लगातार सेवन करती हैं, तो गर्भपात का खतरा हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि अश्वगंधा गर्भनिरोधक की तरह काम करता है।
लो रक्तचाप के मरीज न करें सेवन
रक्तचाप के मरीजों को भी अश्वगंधा के सेवन से परहेज की जरूरत है। खासकर लो रक्तचाप के मरीजों को अश्वगंधा के सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से रक्तचाप कम होने का खतरा रहता है। अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं, तो डॉक्टर सलाह के बाद ही अश्वगंधा का सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए सही रहेगा।
पेट संबंधी विकार में हानिकारक
आधुनिक समय में लोग कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनमें एक समस्या कब्ज है। अगर आप कब्ज समेत पेट संबंधी किसी विकार से परेशान हैं, तो अश्वगंधा का सेवन बिल्कुल न करें। इसके सेवन से उल्टी, डायरिया और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप किसी कारणवश लेना चाहते हैं, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।




إرسال تعليق