काइली जेनर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अच्छे से जानती हैं कि अपने फैशन सेंस से लाइमलाइट में कैसे आना है। काइली आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह वायरल हो जाती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
इन तस्वीरों में काइली का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो इस दौरान काइली व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ब्राउन शॉर्ट्स में बोल्डनेस का तड़का लगा रही है।
ओपन हेयर्स और कैजुअल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए हसीना एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट पर, काइली को आखिरी बार फिल्म 'वैप' और 'स्टक विद यू' में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।




إرسال تعليق