केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज यहां जीटीबी अस्पताल में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। पोलियो के दौरान भी विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैली हुई थीं, लेकिन लोगों ने टीका लगवा लिया और भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है।
हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण शुरू किये जाने की तारीख की घोषणा से पहले तैयारियों को परखने के लिए इस ड्राई रन का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि गत दिनों चार राज्यों में ड्राई रन का आयोजन किया गया था। ड्राई रन के पहले चरण से जो फीडबैक मिला, उसके आधार पर पूर्व के निर्देशों में संशोधन करके और बेहतर बनाया गया। इस मॉक ड्रिल में वास्तविक वैक्सीन देने के सिवा टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने यहां कहा कि देश को टीकाकरण का अनुभव है और ये वैक्सीन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफहमी न रखें। जीटीबी अस्पताल के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दरियागंज के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी गये और वहां जारी ड्राई रन की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि देश के 116 जिलों में 259 जगहों पर आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन का आयोजन हो रहा है।

إرسال تعليق