मोटापा सेहत के लिए हानिकारक होने के साथ शरीर का कम वजन भी बुरा होता है। जिस व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम होता है उसे अंडर वेट माना जाता है। ऐसे में दुबले-पतले शरीर वाले लोगों की मांसपेशियों व हड्डियों को सही पोषण ना मिलने से कमजोरी आती है। बहुत से लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। मगर कई बार लाख कोशिशें भी बेकार हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने दुबलेपन से परेशान है तो इसके लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। खाने में पौष्टिक गुणों से भरपूर चीजों का सेवन करने से सही वजन मिलने के साथ स्वस्थ शरीर मिलेगा। तो आइए जानते है्ं उन चीजों के बारे में...
- सेहतमंद रहने के लिए सूखे मेवों का सेवन करना फायदेमंद होता है। विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूखे मेवे मांसपेशियों व हड्डियों का विकास करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को सही वजन मिलने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में रोजाना बादाम, अखरोट, काजू, सूरजमूखी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। आप इसे शाम के समय स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलावा इन्हें दूध में मिलाकर भी पीया जा सकता है।
- अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो अपनी डाइट में फैटी फिश जैसे कि सैल्मन, बटरफिश आदि शामिल कर सकते हैं। इसमें करीब 240 ग्राम कैलोरी और भारी मात्रा में पोषक पाए जाते हैं। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड व प्रोटीन होने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
- वजन बढ़ाने के लिए चावल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। कैलोरी से भरपूर चावल तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है। एक कप पके चावल में 200 ग्राम कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और बहुत कम वसा होती है। इसे आप सिंपल या सब्जियों के साथ मिलाकर बना सकते हैं।
- वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर चिकन और मीट का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा। शरीर में मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चिकन और मीट का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह शरीर का हैल्दी तरीके से विकास करने के साथ वजन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है।
- शरीर को फिट एंड फाइन रखने व सही वजन पाने के लिए स्टार्च से भरपूर चीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है। ऐसे में स्टार्च से भरपूर सब्जियां खाने से शरीर को अधिक मात्रा में कैलोरी मिलेगी। इससे मांसपेशियों में मजबूती आने के साथ वजन वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को आलू, मकई, सेम, शकरकंद आदि चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर ये चीजें पेट में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करके शरीर को हैल्दी बनाएं रखने में भी फायदेमंद होते हैं।



إرسال تعليق