1. योगाभ्यास करने से पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ पर भी काफी असर पड़ता है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, इस बात की पुष्टि हुई है कि गरूड़ासन और धनुरासन योग मुद्राएं पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ को बूस्ट करती हैं। इसलिए जिन्हें यौन समस्या है उन पुरुषों को योग जरूर करना चाहिए।
2. अनिद्रा की समस्या से सबसे ज्यादा पुरुष परेशान रहते हैं। कभी काम की टेंशन तो कभी किसी और वजह से वह स्ट्रेस में रहते हैं और उन्हें देर रात तक नींद नहीं आती है। जबकि योगाभ्यास करने से पुरुषों के अनिद्रा की समस्या को खत्म करने के लिए प्रभावी माना जाता है।
3. मानसिक स्वास्थ्य या फिर तनाव से गुजर रहे पुरुषों को योग की प्रैक्टिस दिन में दो बार जरूर करनी चाहिए। यह दिमाग से स्ट्रेस को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए पुरुष सूर्य नमस्कार का भी सहारा ले सकते हैं।
5. हृदय रोगों से बचाए रखने के लिए योग पुरुषों के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है। पुरुषों की दिनचर्या में कई सारी ऐसी आदतें भी होती हैं, जो उन्हें हृदय रोग का शिकार बड़ी आसानी से बना लेती हैं। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए पुरुषों को योग करना चाहिए।



إرسال تعليق