भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियो में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी दिखाई दे रहें हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन सभी पांचों खिलाड़ियों पर बड़ा फैसला लेते हुए इन्हें आईसोलेट कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण लिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों देशों की मेडिकल टीम के सलाह मशवरे के बाद इन सभी खिलाड़ियों को आईसोलेट करने का निर्णय किया गया है। इस आईसोलेट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को अलग रहना पड़ेगा। खिलाड़ियों को इस दौरान सभी नियमों की पालना करनी होगी।
Bc mere saamne waale table par gill pant sharma saini fuckkkkkk pic.twitter.com/yQUvdu3shF
— Navaldeep Singh (@NavalGeekSingh) January 1, 2021
गौर हो कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेटरों की सुरक्षा और कोरोना के खतरे को कम करने के लिए कड़ा प्रोटोकॉल बनाया है। इसके अनुसार खिलाड़ी बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थल पर जा सकते हैं और रेस्टोरेंट में डिनर भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें खुली जगह में बैठना होगा।



إرسال تعليق