अनीता हसनंदानी ने करवाया बेहद खूबसूरत प्रेग्नेंसी फोटोशूट, देखें वायरल फोटोज़


टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने बेहद शानदार प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी डिलिवरी होने वाली है। 


वहीं इससे पहले उन्होंने बोल्ड प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका क्यूट बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस फोटोशूट में अनीता के साथ उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट में दोनों की बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं।


अनीता हसनंदानी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोशूट में ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ बोल्ड पोज दिया है। इस फोटो में वो चेयर पर बैठकर फोटोशूट करवाती दिखाई दे रही हैं।


अनीता ने अपने लेटेस्ट प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक कविता भी लिखी है। ये कविता मातृत्व पर है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।


अनीता हसनंदानी के लेटेस्ट फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इस फोटोशूट के लिए उन्हें जमकर तारीफें भी मिल रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم