1 फरवरी से होने जा रहे हैं ये 4 बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर!

 
साल का अगला महीना फरवरी बहुत ही खास होने वाला है। हर किसी की नजर बस आने वाले महीने पर ही है। दरअसल एक फरवरी 2020 को केंद्र सरकार आम बजट पेश करेगी। इसी के साथ ही एक फरवरी 2021 से कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को आम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी। बजट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, जिनका सीधा असर हमारी आपकी जेब पर पड़ेगा। इसलिए आपको भी इनके बारे में जानना बेहद जरूरी है। बजट के अलावा भी ऐसे कई बदलाव हैं जो 1 फरवरी से होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं उन बदलावों के बारे में...


1. हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी होते हैं। वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में परिवर्तन के अनुसार ये दाम तय किये जाते हैं। रसोई गैस के साथ ही महीने की पहली तारीख को विमान ईंधन की कीमतों में भी बदलाव होता है। हालांकि, जनवरी में कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे।  बता दें कि बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं। 


2. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि एक फरवरी से PNB एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम ( ATM) फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है।  अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। 


3. 1 फरवरी 2021 को मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर का कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण, रबड़ उत्पाद पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंगी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले से कई प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं। 


4. PMC बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए 1 फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की डेडलाइन तय की है।  कुछ निवेशकों जैसे Centrum Group-BharatPe के साथ मिलकर ऑफर दिया है।  इसके अलावा UK की कंपनी Liberty Group ने भी अपना ऑफर सौंपा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم