साल की कामयाब फिल्म तान्हा जी द अनसंग वॉरियल को निर्देशित करने वाले ओम राउत अगली फिल्म भी सैफ अली खान के साथ करने जा रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार प्रभास के अभिनय से सजी फिल्म' आदिपुरुष' की रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ओम राउत ने गुरुवार को ट्ववीट करके बताया कि आदिपुरुष सिनोमाघरों में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।
आदिपुरुष फिल्म कहानी और लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यब फिल्म रामायण की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास राम के किरदरा में नजर आएंगे। वहीं सैफ अल खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। अभी सीता के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस का नाम ऑफिशियल नहीं किया गया है।
#Adipurush in theatres 11.08.2022#Prabhas #SaifAliKhan #BhushanKumar @vfxwaala @rajeshnair06 @TSeries @retrophiles1 #TSeries pic.twitter.com/EL4WZUkyni
— Om Raut (@omraut) November 19, 2020
दूसरी तरफ प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा- सैफ ने उदयभान के अपने चित्रण के साथ 'तन्हाजी' में हम सबके होश उड़ा दिए और वह इसे 'आदिपुरुष' में अपनी भूमिका के साथ एक पायदान ऊपर उठाते हैं। वह सही विकल्प हैं। प्रभास के साथ अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई। " आदिपुरुष हिंदी और तेलुगू में बनेंगी। जिसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा।



إرسال تعليق