दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना को काबू करने और लोगों को इस महामारी से बचाने में मास्क के महत्व को समझाने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि अब सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने पाने जाने पर 500 रुपये के स्थान पर 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सख्ती दिखाने के बाद ही मानते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि सरकार अस्पतालों में नॉन-इमरजेंसी ऑपरेशन को टालने का भी आग्रह करेगी ताकि कोविड-19 रोगियों की और अच्छे ढंग से देखभाल की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि आपका टॉन्सिल का ऑपरेशन होना है, तो आप इसे अगले महीने भी शेड्यूल कर सकते हैं क्योंकि यह आपातकालीन नहीं है। हम इस संबंध में अस्पतालों से इसके लिए अनुरोध करेंगे।



إرسال تعليق