कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया की आर्थिक हालत खराब हो गई है। निवेशकों के भीतर भय का माहौल समाया हुआ है। ऐसे हालात में अगर आप निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेहतर और सबसे सुरक्षित ठिकाना बन सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि पोस्ट ऑफिस में आपकी रकम सुरक्षित रहती है। ऐसे में अगर आप किसी ऐसे निवेश में हो जहां आपका निवेश दोगुना हो जाए, उसमें भारत सरकार की किसान विकास पत्र स्कीम बेहतर साबित हो सकती है। इस स्कीम में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र स्कीम भारत सरकार द्वारा जारी किया एक वन टाइम (एक बार) इन्वेस्टमेंट (निवेश) स्कीम है। जो कि देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है। किसान विकास पत्र (KVP) में निवेशकों को मेच्योरिटी पीरियड के बाद निवेश की गई रकम दो गुना मिलती है। इसमें न्यूनत निवेश 1000 रुपये का होता है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। खासतौर से ये प्लान किसानों के लिए बनाया गया है, ताकि वो लंबे समय के आधार पर अपने पैसे बचा सकें। पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 124 महीना यानी 10 साल 4 महीना है।
किसान विकास पत्र में निवेश करने पर 124 महीने में डबल हो जाएगा। दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसमें इंट्रेस्ट रेट 6.9 फीसदी तय किया गया है। अगर आप एक लाख रुपये का निवेश करते हैं तो मेच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद यह रकम बढ़कर 2 लाख रुपये हो जाएगी। दरअसल इसमें जमा रकम पर जो इंट्रेस्ट मिलता है उसी के आधार पर पैसा डबल हो जाता है।

إرسال تعليق