बिग बॉस स्टार गौहर खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ दुबई वेकेशन पर हैं। इस दौरान अदाकारा एक से बढ़कर एक तस्वीर से फैंस का दिल जीत ले रही हैं।
हाल ही में अदाकारा ने अपनी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो खासा सुर्खियां बटोर रही है। ताजा तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस से एक ऐसा सवाल पूछ लिया है कि फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं।
दरअसल, दुबई से गौहर खान ने अपनी ताजा तस्वीर शेयर कर पूछा , ‘क्या कोई और भी मेरी तरह बुर्ज अल अरब और बुर्ज खलीफा की तस्वीर को देखकर कंफ्यूज होता है। हाहाहा मैं होती हूं। मुसाफिर।’
इस दौरान गौहर खान कई दिलकश पोज देती हुईं दिख रही है। रिपोर्ट्स हैं कि ये कपल जल्दी ही शादी करने वाला है। दुबई ट्रिप पर भी ये कपल इसी खास मकसद से गया है।





إرسال تعليق