
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। फोटोज में अनन्या पांडे ब्लू हाई-थाई स्लिट ड़्रेस में हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।
अनन्या ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए आई और ओशन इमोजी शेयर किया है। एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए Wow लिखा है। माहीप कपूर ने रिएक्शन देते हुए बटरफ्लाई और ब्लू हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। बताते चलें कि अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज फिल्म खाली पीली में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने ईशान खट्टर के साथ काम किया था।
गौरतलब है कि अब अनन्या, शकुन बत्रा की अगली फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। इसमें वह दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके पास करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के अंडर बन रही फिल्म फाइटर है। इसमें वह विजय देवराकोंडा अपोजिट काम कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से अनन्या और विजय की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।


إرسال تعليق