इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पहली ही गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद दिल्ली के फैंस को बिल्कुल नहीं थी। यहां पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही बोल्ड हो गए। लेकिन इस बीच मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इससे पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। राहुल तेवतिया और युवा खिलाड़ी रियान पराग की जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी थी।
पिछले मैच में पराग ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अंत तक टीम का साथ दिया और जीत दिला दी। इसके बाद जीत की इस खुशी का इजहार करने के लिए उन्होंने मैदान में ही हेलमेट और बल्ला छोड़कर असम का पारंपरिक बिहु डांस करने लगे। ये डांस काफी वायरल भी हुआ था। लेकिन आज के मैच में पहली ही गेंद पर शॉ को बोल्ड कर आर्चर भी बिहु डांस करने लगे। उन्हें देख पराग और तेवतिया भी शामिल हो गए।
ये डांस अब राजस्थान के खेमे में काफी मशहूर हो रहा है। पराग के बाद, आर्चर और तवेतिया का डांस देख सोशल मीडिया पर फैंस इसे अब काफी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ मैचों में रियान पराग का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो हर बार फेल हो रहे थे। लेकिन पिछले मैच में तूफानी पारी खेल उन्होंने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
आज के मैच में राजस्थान की टीम के लिए ये जीत बेहद जरूरी है। टीम ने पिछला मुकाबला जीता था। लेकिन अभी भी टीम 7वें पायदान पर ही है। अगर टीम को और बेहतर प्रदर्शन करना है और प्लेऑफ में पहुंचना है तो टीम को यहां जीत चाहिए होगी।
Is the Bihu dance catching up in the @rajasthanroyals squad? 😅😅#Dream11IPL pic.twitter.com/40D9l9mhwC
— IndianPremierLeague (@IPL) October 14, 2020

إرسال تعليق