संजू सैमसन का कैच देखकर सचिन को याद आई विश्व कप कैच, शेयर किया वीडियो


आईपीएल में कोलकता नाईट राईडर्स खिलाफ भले ही राजस्थान की टीम मैच हार गई लेकिन इस मैच में भी संजू सैमसन सोशल मीडिया पर छाए रहे। सैमसन ने केकेआर की पारी के दौरान बल्लेबाजी कर रहे पैट कमिंस का शानदार कैच पकड़ा। इस कैच की सोशल मीडिया पर सभी कारीफ कर रहें हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इस कैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें 1992 विश्व कप में कैच पकड़ रहें हैं। कैच पकड़ते समय सचिन का सिर जमीन पर जा लगा जिस बाद में वह सिर को मलते नज़र आए। ठीक उसी तरह संजू सैमसन ने भी मैच के दौरान पैट कमिंस की कैच को उसी तरह लपका और उनका सिर भी जमीन पर जा लगा। इस वीडियो को साझा करते हुए सचिन ने थैंक्स भी लिखा।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स टीम लगातार तीन मैच जीतने की हैट्रिक से चूक गई। राजस्थान को केकेआर के खिलाफ 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सैमसन का बल्ला नहीं और वह सिर्फ 9 गेंदों पर 8 रन ही बना सके।

Post a Comment

और नया पुराने