दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के नामों का खुलासा किया है। ड्रग्स मामले में सामने आ रहे A,D और S अक्षर का मतलब A से अर्जुन रामपाल, D से डिनो मोरिया और S से शाहरुख खान का नाम है।
एनसीबी ऑफिसर ने बताया कि ड्रग पैडलर ने पूछताछ में कहा है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग सप्लाई करते रहे हैं। लेकिन डिनो मोरिया ड्रग्स का इस्तेमाल किस तरह करते थे, ये सामने नहीं आ पाया है। इस राज से पर्दा उठना अभी बाकी है, पूछताछ जारी है।
एनसीबी अगला कदम उठाने से पहले होम वर्क कर लेना चाहती है। उसके बाद एजेंसी इन स्टार्स को समन भेजकर पूछताछ सकती है। इन दिनों शाहरुख खान आईपीएल मैच की वजह से दुबई में हैं।
ये भी बता दें बीते मंगलवार खुलासा हुआ था कि ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन सुपरस्टार का नाम सामने आया है और एनसीबी उनसे जल्द पूछताछ कर सकती है। इन स्टार्स के नाम S, R और A से शुरू होता है।
बीते सप्ताह एनसीबी ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत को समन भेजकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान चारों एक्ट्रेसेस ने किसी भी प्रकार के ड्रग्स का सेवन करने से इनकार किया था।



एक टिप्पणी भेजें