PTI के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने और टैंक और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों सहित अधिक हथियार लाने के लिए पैंगोंग झील के दक्षिणी बैंक क्षेत्र के आसपास अपनी मौजूदगी को और तेज कर दिया है।
मालूम हो कि करीब दो घंटे चली इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल थे।
मालूम हो कि इससे पहले सोमवार शाम को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी एक बैठक की थी। मीटिंग में तय हुआ कि भारत लाइन ऑफ एक्चुएल कंट्रोल (LAC) के आस-पास अपनी सैन्य ताकत बढ़ाएगा।
बता दें कि शनिवार रात को चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के पास घुसपैठ की कोशिश की थी। सतर्क भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। पता चला है कि वहां 2-3 जगहों पर चीनी सैनिक जमा हो गए थे, जिन्हें खदेड़ा गया. चीन की तरफ से यह घुसपैठ साउथ बैंक इलाके में हुई। फिलहाल भारत ने वहां बड़ी संख्या में जवान तैनात किए हुए हैं।



एक टिप्पणी भेजें