बारिश या पानी में भीग गया है स्मार्टफोन, तो तुरंत करें ये काम


बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अधिकतर लोग भीगने से बचने के लिए छाते या फिर रेनकोट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग जल्दबाजी में छाता या रेनकोट साथ ले जाना भूल जाते हैं और भीग जाते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन भी भीग जाता है। अगर ऐसे में आपका स्मार्टफोन भी बारिश में भीग गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने भीगे हुए फोन को ठीक कर सकेंगे। आइए जानते हैं...

- अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है और ऑन हो रहा है, तो सबसे पहले उसे ऑफ कर दें। बार-बार ऑन करने की कोशिश न करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा नहीं रहेगा। स्मार्टफोन खराब भी नहीं होगा।


- फोन भीगने के बाद उसकी बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है, तो इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।

- अगर आपके पास हेयर ड्रायर नहीं है तो फोन को सूखे चावल में रख दें, लेकिन ख्याल रहे कि हेडफोन जैक में चावल न चला जाए। फोन को कम से कम 24 घंटों तक सूखने के लिए छोड़ दें।


- स्मार्टफोन के पूरा सूखने के बाद उसे दोबारा ऑन करें। यदि फोन ऑन नहीं होता है तो चार्जिंग में लगाएं और इसके बाद भी दिक्कत आ रही है, तो किसी मोबाइल रिपेयर दुकान पर जाएं। या फिर सीधे सर्विस सेंटर में जाकर फोन को रिपेयर कराएं।

Post a Comment

और नया पुराने