दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तांडव मचा रहा है। व्यक्ति में इस महामारी का पता लगाने के लिए कई तरह की कोरोना किट तैयार की गई है। जिसमें से कुछ किट की मदद से कम समय में ही व्यक्ति के कोरोना पाॅजिटिव या नेगेटिव होने के बारे में जानकारी मिल जाती है। अब इसी बीच खबर सामने आई है कि अमेरिकी कंपनी एबॉट ने सिर्फ 15 मिनट में कोरोना की जांच कर रिपोर्ट बताने वाली किट का आविष्कार किया है।
एबॉट कंपनी के मुताबिक नाक से लिए सैंपल को तैयार की गई किट के कार्ड में एक तरल रसायन के साथ डाला जाएगा। जिसके बाद कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। सैंपल को जिस रसायन के साथ डाला गया था वो कार्ड की सतह में रिएक्टिव मॉलिक्यूल पर से होकर निकलेगा। जिसके बाद अगर कार्ड पर रंगीन रेखा नजर आई तो वह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित माना जाएगा।
कंपनी का कहना है कि क्रेडिट कार्ड के आकार की कोरोना किट को कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 'नेविका' नाम का एप्लिकेशन लॉन्च करेगी। जिसकी मदद से कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एप पर दिखाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि उनका लक्ष्य अक्तूबर के बाद से हर महीने में पांच करोड़ कोरोना वायरस जांच किट बनाने का है।




إرسال تعليق