राशिफल 02 सितंबर 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि व दिन बुधवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। विवेक से कार्य करें। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन, संतान की चिंता रहेगी।

2. वृषभ राशि :- शुभ समाचार के बीच निवेश शुभ रहेगा। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें साथ ही विवाद न करें। भविष्य की चिंता रहेगी। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेगे।

3. मिथुन राशि :- बेरोजगारी दूर होने की संभावना के बीच नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। मिजाज खुशनुमा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है।

4. कर्क राशि :- समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इस अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

5. सिंह राशि :- रुका हुआ धन मिलने की संभावना के बीच यात्रा से लाभ होगा। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से बहस संभव।

6. कन्या राशि :- कार्यस्थल में बदलाव की संभावना के बीच अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

7. तुला राशि :- नौकरी में भागदौड़ के बीच सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुलित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेगे। दान धर्म कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :- नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़े। परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि :- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।

10. मकर राशि :- निवेश शुभ रहने की संभावना के बीच रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पेट सम्बंधित रोग सम्भव हे।

11. कुंभ राशि :- अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

12. मीन राशि :- नौकरी में परिश्रम अधिक रहने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निवेश में जोखिम न उठाएं। निजी जीवन में तनाव रहेगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है।

Post a Comment

أحدث أقدم