एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के चलते इन दिनों खूब सुर्खियों में बन हुई हैं। आए दिन कंगना का कोई न कोई बेबाक ट्वीट सामने आता है और दूसरों के होश उड़ा देता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री में 99 प्रतिशत ड्रग्स होने का दावा करती है। अब उन्होंने इसी बात को लेकर रणवीर सिंह, विक्की कौशल, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी को ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने के लिए कहा। कंगना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान बटोर रहा है।
कंगना ने पीएमओ इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा,"मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से प्रार्थना करती हूं कि वो ड्रग टेस्ट के लिए अपना ब्लड सैंपल दे। अफवाह है कि आप सभी को कोकिन की आदत है। मैं चाहती हूं आप इन अफवाहों को झूठा साबित करें।"
रणवीर सिंह समेत इन 4 बड़े स्टार्स का ड्रग टेस्ट के लिए कंगना रनौत ने की अपील
कंगना ने अपने अगले ट्वीट में बॉलीवुड इंडस्ट्री में 99 प्रतिशत लोगों ड्रग का इस्तेमाल करने का भी दावा किया। एक्ट्रेस ने लिखा- ''मैं खासकर उन हाई प्रोफइल पार्टीज और सफल स्टार्स को मेंनशन करती हूं। मुझे कोई शकर नही है कि वैसे लोग आपको उन पार्टियों में नहीं बुलाते, क्योंकि नशा महंगा है। 99 प्रतिशत सुपरस्टार्स महंगे ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं और मैं इसकी गारंटी लेती हूं।''



إرسال تعليق