प्रेग्नेंसी के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। स्वस्थ आहार का सेवन करने से जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं। प्रेग्नेंसी में ऐसी चीजों को डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए जिनसे जच्चा- बच्चा दोनों की सेहत को नुकसान हो। आज हम आपको बताएंगे प्रेग्नेंसी के दौरान तुलसी का सेवन करना कितना फायदेमंद होता है। तुलसी आसनी उपलब्ध भी हो जाती है। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान तुलसी का सेवन करना कितना फायदेमंद होता है...
- तुलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। तुलसी में कई ओषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। प्रेग्नेंसी में तुलसी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान तुलसी का नियमित रूप सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। तुलसी के पत्तों मे एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
- तुलसी में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे की हड्डियों के विकास में सहायक होता है। इसके साथ ही मैग्नीशियम मानसिक तनाव को भी कम करने में सहायक होता है।
- तुलसी में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है। तुलसी का सेवन करने से विटामिन ए की पूर्ति हो सकती है। गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए विटामिन ए काफी जरूरी होता है।



إرسال تعليق