चेहरे पर दिखायी देने वाले काले धब्बे या डार्क स्पॉट्स काफी जिद्दी होते हैं। जिन्हें, कम होने के लिए बहुत ज़्यादा समय लग सकता है। इसमें, चेहरे पर काले या गहरे रंग के बड़े-बड़े धब्बे दिखायी देने लगते हैं। इससे, चेहरे की खूबसूरती बिगड़ने लगती है। इन्हें, नैचुरली कम करने के लिए कुछ नैचुरल तरीकों का इस्तेमाल करें। इसके लिए , किचन में मौजूद जिन चीज़ों की मदद ले सकते हैं उनमें, आलू और टमाटर जैसी बेसिक सब्ज़ियां भी हैं।
मुल्तानी मिट्टी के साथ आलू का जूस मिलाएं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच आलू का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे, नियमित अपने चेहरे पर लगाएं। इससे, चेहरे के दाग-धब्बे, एक्ने मार्क्स और डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं।




إرسال تعليق