रिया ने जिस हैरिटेज होटल की पेटींग्स का किया था खुलासा, सामने आई वो तस्वीर


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने एक ऐसी हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है जिसे सुनने को बाद सभी के होश उड़ गए हैं। रिया ने सुशांत के साथ बिताए उन जगहों का खुलासा किया है जहां पर ये लोग घूमने गए थे उन्ही में से एक यात्रा उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन गई। अक्टूबर 2019 में सुशांत, रिया और शोविक के साथ छुट्टियां मनाने इटली के फ्लोरेंस शहर गए हुए थे तब उन्हें पहली बार इस बात का पता चला कि सुशांत किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं।


रिया ने बताया कि जिस होटल में वे लोग रूके थे वो काफी पुरानी होटल होने के कारण वहां की दीवारों पर पुरानी पेटींग्स टंगी हुई थीं। उन्हीं के बीच एक ऐसी पेटिंग भी थी जो देखने में काफी डरावनी थी जैसे ही सुशांत की नजर उस पुरानी पेंटिंग्स पर पड़ी। उनकी हालत ही बिगड़ने लगी। उनके चेहरे के भाव बदलने लगे। यहां तक कि उनकी हरकतें तक अजीबो-गरीब होने लगी थी। कमरे के अंदर सुशांत रुद्राक्ष की माला के साथ मंत्र का जाप तक करने लगे थे।

बता दें कि जिस तस्वीर का रिया ने जिक्र किया था वो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। इस पेटिंग को स्पैनिश आर्टिस्ट फ्रैंसिस्को गोया ने बनाया था। इस पेंटिंग में दिखाया गया है कि सैटर्न नाम का राक्षस अपने नवजात बच्चे को खा रहा है। ये तस्वीर गोया की बनाई कुछ 14 गिनी चुनी डार्क पेंटिंग्स में से एक थी।


यह पेटिंग सुशांत के दिल में ऐसा असर छोड़ गई थी कि काफी परेशान रहने लगे थे। घंटों तक खामोश रहे लगे थे। तना ही नही कई बार तो उस पेटिंग को देख रो पड़ते थे। हालांकि सुशांत मेडिकल हेल्प ले रहे थे और पुलिस के मुताबिक वह बायपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट ले रहे थे। यूरोप टूर से वापस आने के बाद भी सुशांत की तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

Post a Comment

أحدث أقدم