विवाद खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात


विवाद खत्म होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की. सचिन पायलट ने सीएमआर पहुंच कर सीएम गहलोत से मुलाकात की। वहीं कुछ देर में सीएमआर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। मंत्रियों और विधायकों का सीएमआर पहुंचना शुरू हो गया हैं। मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि राजस्थान में शुक्रवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले आज कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का निलंबन खत्म किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनिवाश पांडे ने इसकी घोषणा की है। इसके बाद अब इन दोनों विधायकों को भी CMR की बैठक में बुलाया है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इन दोनों विधायकों पर बीजेपी से सांठगांठ करके गहलोत सरकार गिराने का आरोप लगा था। इसके कुछ ऑडियो भी सामने आए थे। इस बारे में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत के बारे में बताया था।

Post a Comment

أحدث أقدم