विशेषज्ञों ने चेताया: अगर ऐसा नहीं हुआ तो कोरोना टीकाकरण का पूरा अभियान फेल होने का डर रहेगा!


अमेरिकी हेल्थ सर्विसेज के निदेशक एंथनी फोसी ने कहा है कि अगर 70-75 फीसदी ने कोविड 19 का टीका नहीं लिया तो हर्ड इम्यूनिटी नहीं बन पाएगी और इससे टीकाकरण का पूरा अभियान ही फेल होने का डर है। हैंबर्ग यूनिवर्सिटी ने भी अध्ययन कर यही बात कही है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना से ज्यादा प्रभावित देशों में तो यह बेहद जरुरी है कि 75 फीसदी आबादी को टीका लगे।


कोरोना वायरस की लोगों में ऐसी दहशत है कि वे शुरुआती दौर में इसकी वैक्सीन से भी डर रहे हैं। दरअसल सर्वे में खुलासा हुआ है कि लोग अभी कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं और इसका टीका लगवाने से भी इंकार कर रहे हैं। जॉन हॉपकिंस, हार्वर्ड, सीएनएन आदि कई सर्वे में पता चला है कि लोगों को लगता है कि वैक्सीन जल्दबाजी में तैयार की गई है, इसलिए इसे शुरुआती दौर में लगवाने से सेहत को खतरा हो सकता है। सर्वे के दौरान करीब 50 फीसदी लोग इस टीके को लगवाने के पक्ष में नहीं हैं।


रूस द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन का पहला बैच तैयार कर लिया गया है। रायटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक अगस्त माह के अंत तक ही कोरोना वैक्सीन का उत्पादन बड़े पैमाने पर शुरू हो जाएगा और सितंबर तक यह आम लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि रूस ने पहले घोषणा की थी कि सितंबर में वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू होगा और अक्टूबर तक यह लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी लेकिन अब ताजा घटनाक्रम के मुताबिक एक माह पहले ही कोरोना वैक्सीन आम लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।


देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 59982 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 941 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 26,47,664 हो गई है। इनमें से 6,76,900 एक्टिव केस हैं और 19,19,843 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 50,921 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم