अभी जिंदा हैं निशिकांत कामत, सोशल मीडिया पर फैली झूठी मौत की अफवाह


बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक व अभिनेमा निशिकांत कामत की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत को लेकर दावा किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर फैली। हालांकि अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए इन खबरों को अफवाह बताया। उनका कहना है कि निशिकांत कामत जीवीत हैं और वेंटिलेटर पर हैं। रितेश ने निशिकांत की मौत की खबर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर पर हैं और अभी भी जिंदा हैं। उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए।'


वहीं निर्देशक मिलाप झवेरी ने भी निशिकांत कामत के निधन की खबर को फर्जी बताया। उन्होंने लिखा,'निशिकांत के साथ जो हॉस्पिटल में हैं, मैंने तुरंत अभी उनसे बात की है। निशिकांत का निधन नहीं हुआ है। हां लेकिन उनकी हालत नाज़ुक है, वो जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं, लेकिन जिंदा हैं।'


बता दें कि निशिकांत को कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही खबर आई थी कि निशिकांत की हालत नाजुक है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। वहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल ने हाल ही एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि पीलिया और पेट से जुड़ी एक बीमारी की शिकायत के बाद निशिकांत को हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां टेस्ट करने पर पता चला कि उन्हें लिवर सिरोसिस नामक गंभीर बीमारी है और साथ ही इंफेक्शन हैं। जिसके बाद डायरेक्टर को आईसीयू में एडमिट कर दिया गया।'

Post a Comment

أحدث أقدم