अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो सालभर में करीब 4 फ़िल्में कर देते हैं। इस वक्त करीब आठ ऐसी फ़िल्में हैं, जिनका रिलीज़ होना बाकि है। इतने काम के साथ अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा कामने वाले एक्टर भी हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं खिलाड़ी कुमार ने अपनी छाप वैश्विक स्तर पर छोड़ी है। मेल एक्टर्स की मामले उन्होंने जैकी चैन और विल स्मिथ जैसे सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं, अगर अक्षय कुमार की बात करें, तो उनकी फ़िल्म लक्ष्मी बम जल्द ही हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है। बेल बॉट्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार विदेश जाने वाले हैं। सूर्यवंशी को अब तक रिलीज़ कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दिसंबर तक टाल दिया गया है। इसके अलावा वह आनंद एल राय के साथ अंतरंगी रे और रक्षा बंधन फ़िल्में कर रहे हैं। इनके अलावा बच्चन पांडे, हेरा फेरी 3, और पृथ्वीराज पर भी काम चालू है।




إرسال تعليق