जन्मदिन: देखें सारा अली खान की बचपन की वो अनदेखी तस्वीरें जो आपका दिल जीत लेगी!


बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं।


सारा हैं तो स्टारकिड, लेकिन उन्हें हर कोई उनके व्यवहार की वजह से काफी पसंद करता है। वो काफी जमीन से जुड़ी स्टारकिड हैं।


जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सारा बेहद क्यूट भी लगती हैं। आज से नहीं बल्कि वो बचपन से ही बेहद क्यूट हैं। सारा खुद अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।


सार अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी पहली ही फिल्म के सारा ने लोगों के दिल में जगह बना ली।


इस फिल्म के तुरंत बाद ही सारा ने सिंबा की। उनकी दोनों ही फिल्में हिट गईं। इसके बाद तो लोगों ने उन्हें अपनी आइकन तक मान लिया था।


सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने बचपन को याद करती हैं।


वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बचपन की यादों को ताजा करती रहती हैं। वाकई सारा जितनी प्यारी अभी लगती हैं उससे कहीं ज्यादा वो बचपन में प्यारी लगा करती थी।

Post a Comment

أحدث أقدم