इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में ये हिंसा हुई। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इशके साथ ही बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, विधायक ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये। लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे। हम भी आपके साथ हैं। मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।’
#UPDATE Accused Naveen arrested for sharing derogatory posts on social media: Bengaluru Police Commissioner Kamal Pant— ANI (@ANI) August 12, 2020
Two persons died and around 60 police personnel sustained injuries in the violence that broke out over the social media post, in Bengaluru last night.#Karnataka https://t.co/VlZKo8CW3d

إرسال تعليق