सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सैनिकों की गतिविधि को पहले से भांप लिया था और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने भारतीय पोस्ट को मजबूत करने और जमीन पर तथ्यों को एकतरफा बदलने के लिए चीनी इरादों को विफल करने की कार्रवाई की।
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पांच मई से लद्दाख में टकराव जारी है। चार माह बाद भी इसका कोई नतीजा नहीं निकला है और 15 जून को गलवान घाटी में टकराव ने हिंसक मोड़ ले लिया था। हैंड-टू-हैंड बैटल में भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गए थे।
Indian troops pre-empted this PLA activity on the Southern Bank of Pangong Tso Lake, undertook measures to strengthen our positions and thwart Chinese intentions to unilaterally change facts on ground: Col Aman Anand, PRO, Army https://t.co/oTQNAw5ebr— ANI (@ANI) August 31, 2020

إرسال تعليق