भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज से लेकर कल 30 जुलाई तक भारी बारिश होने के आसार हैं, मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामानी मे अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश रहेगी और रात के समय बारिश बढ़ेगी उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है, विभाग ने पहले ही कहा था कि बारिश के कारण राजधानी के निचले इलाकों और सड़कों में पानी भर सकता है और बिजली-पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ सकता है इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
आईएमडी ने कहा है कि मानसून इस वक्त हिमालय के निचले इलाकों के पास है , जो कि आज से दक्षिण की तरफ शिफ्ट होने लगा है, जिसके कारण मंगलवार से गुरुवार तक यह दिल्ली-एनसीआर के करीब रहेगा और इसके चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होगी, विभाग ने यह भी कहा कि इस दौरान अरब सागर से दक्षिण और बंगाल की गाड़ी से पूर्व की ओर हवाएं भी चलेंगी।




إرسال تعليق