पलक तिवारी फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के पोस्टर में पलक ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को विशाल मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण मंदिरा एंटरटेनमेंट, विवेक ओबेराय के ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट और प्रेरणा वी अरोरा मिलकर करेंगे।
विवेक ओबेरॉय ने पलक तिवारी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, हमें पलक तिवारी को रोजी के रोल में लॉन्च कर खुशी हो रही है। हमारी हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर बेस्ड है। इसे विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
वहीं पलक तिवारी ने इन पोस्टर्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'अपने डेब्यू की खबर शेयर करते हुए मैं सुपर एक्साइटेड हूं। देखें मेरा पहला पोस्टर।'And here's our mystery girl, glad to launch @palaktiwarii in & as #Rosie!— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) July 29, 2020
Our horror-thriller franchise is based on true events in Gurugram,directed by @mishravishal.#PalakTiwariAsRosie #PrernaVArora @mandiraa_ent #OberoiMegaEnt @RosieIsComing @IKussum @girishjohar @d_reshabh pic.twitter.com/zX5w7ciA35



إرسال تعليق